ओड़िसा से लौटी महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, चंदर नगर में मिला दूसरा केस

Dec 29 2022

ओड़िसा से लौटी महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, चंदर नगर में मिला दूसरा केस

लखनऊ। राजधानी में ओड़िशा से लौटी बुजुर्ग महिला को
कोरोना के घातक वेरिएंट BF-7 की आहट के बीच बुधवार को 2 नए कोरोना संक्रमित मिले। बुधवार सुबह आई रिपोर्ट में प्रदेशभर में 24 घंटे में कोविड के 2 मरीज की पुष्टि हुई हैं।
लखनऊ सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि 56 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। महिला ओड़िसा में भुवनेश्वर समेत तमाम शहरों में का दौरा करके लौटीं थी। इस बीच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया हैं।
वही दूसरा संक्रमित मरीज आलमबाग के नजदीक चंदर नगर का हैं। 48 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे भी घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया हैं। हालांकि राहत की बात यह हैं कि दोनों के ही परिवार में किसी अन्य सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव नही आई हैं।
BF-7 के संभावित खतरे के बीच सरकार भले ही मॉक ड्रिल से लेकर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे रही हो पर कोविड वैक्सीनेशन फिलहाल राज्य में धीमी रफ्तार से ही होता दिख रहा हैं।मंगलवार को प्रदेश भर में महज 8 हजार 37 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इस दौरान बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या 6 हजार 64 रही। इसके अलावा 648 लोगों ने पहली डोज और 1 हजार 325 ने दूसरी डोज लगवाई।
प्रदेश में अब तक कुल 39 करोड़ 6 लाख 30 हजार 603 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 4 करोड़ 48 लाख 57 हजार 900 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी हैं।